सोमवार, 17 जून 2013

अख्बार


  अख्बार 


भर कर तन में ढ़ेर सूचना,
खबरों का   लेकर  अम्बार |
रोज़  सवेरे घर-घर सबको ,
जगने पर मिलता अखबार  |

गृहनीति में  क्या  परिवर्तन,
विदेशनीति में फर्क हुआ क्या |
भारत ने इस पर क्या सोचा,
नया जगत में काण्ड हुआ क्या |

किसने शतक  लगाया   कैसे,
किस ने टीमे,रखी    संभाल |
हिन्द-केशरी कौन बना अब,
किस ने थामे रखी  मशाल  |

हाकी मे भारत   जा   पहुंचा,
क्या फिर से ऊपर इस  बार  | 
सही   सूचना   पाता  कैसे,
देता  नई- खबर हर     बार |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें