सोमवार, 29 अगस्त 2011

janm divas


       जन्म-दिवस
              -डा.राज सक्सेना
जन्म दिवस की तुम्हें बधाई,
जिओ     सैकड़ों     साल |
जीवन हो पल-पल आनन्दित,
हो   उन्नत   नित   भाल |

टूट कर सुख-समृद्धि  बरसे,
वन उपवन सा जीवन महके |
कहीं शोक की  पड़े न छाया,
मन का पक्षी खुलकर चहके |

क्रमशः होते जाएं  कर   से,
नित्-नित  नये    कमाल |
जीवन हो पल-पल आनन्दित,
हो   उन्नत   नित   भाल |
दोस्त     फुलाएं     गाल |
जन्म दिवस की तुम्हें बधाई,
जिओ     सैकड़ों     साल |

दुनिया के ऐश्वर्य प्राप्त   कर,
शिक्षा  के प्रतिमान प्राप्तकर |
एक सफल व्यक्तित्व बनो तुम,
हैं जितने सम्मान  प्राप्त कर |

शक्ति तुम्हें दे ईश्वर   इतनी,
रक्खो   इन्हें      सम्हाल |
जन्म दिवस की तुम्हें बधाई,
जिओ     सैकड़ों     साल |

बैर   किसी से कभी बने ना,
संक्ट आये  किन्तू टिके  ना |
स्वस्थ और सम्पन्न रहॉ तुम्,
होठो से, मुस्कान  मिटे  ना |

क्रमशः होते   जाएं   कर से,
नित-नित नये      कमाल |
जन्म दिवस की तुम्हें बधाई,
जिओ     सैकड़ों     साल |    

रविवार, 28 अगस्त 2011

नेहरू बन जाऊं


       नेहरू बन जाऊं
               -डा.राज सक्सेना
नेहरू जैसा देश चला कर,
मैं भी नाम    कमाऊं |
मम्मी मुझे बताओ कैसे,
मै नेहरू   बन   जाऊं |

मिलकर रहें एकता से सब,
बंधें  सूत्र में   कस  कर |
अगर देश पर संकट  आए,
जूझें उससे    डट   कर |

दुनिया का आदर्श देश  हो,
ऐसा इसे        बनाऊं |
अचकन टोपी पहन जेब में,
लाल गुलाब      लगाऊं |

बाल दिवस पर अपने जैसे,
सब बच्चे      बुलवाऊं  |
जन्मदिवस चाचा नेहरू का,
सबके साथ     मनाऊं   |

हो समान पालन और शिक्षा,
 ऐसे नियम    बनाऊं  |
चाचा के सपनों का भारत,
मैं साकार      बनाऊं   |

शनिवार, 27 अगस्त 2011

एक सवाल


       एक सवाल
            - डा.राज सक्सेना
एक पुत्र ने,निश्छल मन से,
किया पिता से एक  सवाल |
हिन्दू-मुस्लिम होते क्या हैं,
कभी-कभी क्यों करें बबाल |

पापा बोले धर्म  अलग   है,
कुछ आचार नहीं मिलते  हैं |
सामाजिक कुछ नियम अलग है,
मूल विचार नहीं  मिलते  हैं |

मन्दिर में हिन्दू   की  पूजा,
मस्जिद में मुस्लिमी नमाज |
हिन्दू रखें अनेकों,एक माह के-,
रोजे रखता , तुर्क   समाज |

'पापा मन्दिर' बोला  बेटा,
का निर्माण ,करे  भगवान  |
या फिर रचना हर मस्जिद की,
आकर खुद करता  रहमान |

सब धर्मी  मजदूर   मिस्त्री,
मिल कर इनको यहां बनाते |
बन कर पूरा, होते ही क्यों,
दोनों अलग-अलग हो  जाते |

हिन्दू कहता ईश   एक  है,
मुस्लिम कहता  एक खुदा |
जैन,बौद्ध और सिख,ईसाई,
मिलकर भी क्यों रहें  जुदा |

बच्चे हम सब एक पिता के,
ना पूजा घर एक बनाते  |
हमसब के त्योहार अलग क्यों,
मिलकर हम क्यों नहीं मनाते |

ईश पिता जब एक  सभी का,
फिर तनाव की बात कहां  है |
सबका ईश्वर एक  जगत  में,
सबकी धरती एक  जहां   है |

रक्त एक सा, शक्ल  एक सी,
सब कहते  हम  हिन्दुस्तानी |
बच्चे मिलकर गले आज सब,
भूल जायं हर  बात  पुरानी |

भारत के बच्चों  को मिलकर,
काम अभी इतना  करना है |
एक नए  आदर्श देश   को,
हम सबने मिलकर रचना है |

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

हिमालय


      हिमालय
          - डा.राज सक्सेना

भारत मां के राज मुकुट सा,सर पर जड़ा हिमालय |
जय जवान सा रक्षक बन कर,तत्पर खड़ा हिमालय |

अविरल देकर नीर नदी को,करता भरित हिमालय |
खेत उगलते सोना जिससे,करता हरित  हिमालय |

झेल रहा बर्फीली आंधी, इधर  न आने   देता-,
कष्ट सभी अपने ऊपर ही, बिना कहे  ले  लेता |

सागर से उठते बादल को,  पार न  होने  देता |
भारत में बरसा कर बादल. जलधि न खोने देता |

देता रहता  खनिज हमेशा, भारत धनिक बनाने,
सघन वनों को परिपूरित कर,जीवन सुखद बनाने |

किन्तु नहीं हम जीने देते, इसको  जीवन   इसका |
धीरे-धीरे अंग भंग  कर.  कुतर-कुतर तन इसका |

कसम एक सब मिलकर खाएं,हरा-भ्ररा हम इसे बनाएं,
लेता नहीं कभी बस देता, स्वर्णिम इसका  रूप बनाएं |
  धनवर्षा,हनुमानमन्दिर्,ख्टीमा-२६२३०८(उ०ख०)
          मो- ०९४१०७१८७७७

बुधवार, 17 अगस्त 2011

नहीं समझते कम


      नहीं समझते कम
                -डा.राज सक्सेना

हम सूरज और तारे हम,खुद को नहीं समझते कम |
संशय अगर किसी के मन में,आकर हमें दिखाले दम |

हम भारत का मान रखेंगे,ऊंची इसकी शान रखेंगे |
झण्डा है पहचान हमारी,झण्डे का सम्मान  रखेंगे |
तूफानों को रोकेंगे हम,खुद को नहीं समझते  कम |
संशय अगर किसी के मन में,आकर हमें दिखाले दम |

जात-पांत से दूर रहेंगे,प्रेम-भाव भरपूर   रखेंगे |
कितने बड़े पदों पर पहुंचें,ना सत्ता मद्-चूर रहेंगे |
ना धोखा दें, ना खाएं हम,खुद को नहीं समझते कम |
संशय अगर किसी के मन में,आकर हमें दिखाले दम |

विश्व गुरू भारत बन जाए,जन-गण-मन को गले लगाए |
कठिन परिश्रम करके ही तो,प्रजातन्त्र जन-जन तक जाए |
सम अधिकार दिला दें हम,नहीं समझते खुद को कम |
संशय अगर किसी के मन में,आकर हमें दिखाले दम |

  धनवर्षा,हनुमानमन्दिर,खटीमा-२६२३०८(उ०ख०)
        मो- ०९४१०७१८७७७

आदर्श दिन-चर्या


       आदर्श दिन-चर्या
                -डा.राज सक्सेना

सुबह सवेरे उठना बेटा,हल्की कसरत   करना बेटा |
छूना पैर बड़े जितने हों,तभी काम कुछ करना बेटा |

सही तरीके से ब्रश करना,दांत साफ पानी से करना |
मुखधोलो तब जाओनहाने,आकर उचित नाश्ता करना |

कलका पढ़ा पुनः दोहराओ,आज है पढ़ना नज़रफिराओ |
फिर शाला की करो तैयारी,बैग ढ़ंग से पुनः  लगाओ |

पूरी ड्रेस पहन कर आओ,बैग टांग कन्धे पर ले जाओ |
पंक्तिलगा बस में तुम चढ़ना,पंक्ति बना शाला में जाओ |

कक्षा में तुम ध्यान लगाकर,मन पढने में पूर्ण जमाकर |
नोट करो जो नोट करायें,अलग अलग गृहकार्य लगाकर |

हो छुट्टी मत दौड़ लगाओ,लगा पंक्ति बस मे चढ़ जाओ |
घर  आए  आराम से उतरो,दोनो ओर देख घर   जाओ |

लेलो नाश्ता मां से  खाओ,धमा-चौकड़ी  नहीं मचाओ  |
सुनो बात भी जो वह कहती,होकर फ्रैश खेलने  जाओ |

खेल खत्मकर वापस आओ,गृह का पूर्ण कार्य निबटाओ |
खाना खा बिस्तर पर जाओ, करो बन्द आंखें सो जाओ |

  धनवर्षा,हनुमानमन्दिर,खटीमा-२६२३०८(उ०ख०)
  मो- ०९४१०७१८७७७

सोमवार, 15 अगस्त 2011

ट्रैफिक रूल्स बताएं


    ट्रैफिक रूल्स बताएं
                -डा.राज सक्सेना
आओ बच्चों खेल खिलाएं |
चलना सड़कों पर सिखलाएं |
चलें सड़क पर अगर नियम से,
तभी सुरक्षित जीवन पाएं |

चलें सड़क पर अपने बांए |
बिना जरूरत पार न जाऍ |
बांए-दांए रहें   देखते -,
सजग रहें और चलते जाएं |

करना पार , जेब्रा पर जाएं |
देखें अपने , दाएं- बांए |
रुकता ट्रैफिक होता सिगनल,
सड़क क्रास तब हम कर पाएं |
मन मर्जी न कभी चलाएं ,
तभी सुरक्षित जीवन पाएं |

एक पंक्ति हर जगह लिखी है |
दुर्घटना  से  देर   भली है |
हबड़-तबड़ करती दुर्घटना ,
जगह-जगह पर मौत खड़ी है |
सिगनल पालन साध्य बनाएं |
तभी सुरक्षित जीवन पाएं |

स्वर्ग-लोक का टिकट कटाना |
ड्राइव करते,  फोन  उठाना |
मिले अगर अर्जेन्ट काल तो,
रुको वहीं तब फोन  उठाना |
करके अपनी गाड़ी    बांए |
तभी सुरक्षित जीवन पाएं |

 धनवर्षा,हनुमानमन्दिर,
खटीमा -२६२३०८ (उ०ख०)
 मो- ०९४१०७१८७७७

आज सुना एक नई कहानी


      आज सुना एक नई कहानी
                       -डा.राज सक्सेना

चांद- सितारे, परी-सुहानी,
एक था राजा,एक थी रानी |
कान पके यह सुनते-सुनते,
नहीं सुनेंगे,चुप जा  नानी |
आज सुना एक नई कहानी |

भारत का इतिहास  बता दे,
अश्वमेध क्या था  बतलादे |
भारत का किस पर शासन था,
क्यों टूटा साम्राज्य  बतादे |
किस स्तर पर थी नाकामी,
वर्ष आठ सौ सही गुलामी |
आज सुना एक नई कहानी |

सोने की चिड़िया कहलाया,
जगत्-गुरू कैसे बन पाया |
धर्म यहीं पर कैसे  जन्मे,
फिर विस्तार कहां से पाया |
नष्ट हुआ सब फिर भी अपनी,
बची संस्कृति  रही पुरानी |
आज सुना एक नई कहानी |

सभी क्षेत्र में था जब न्यारा,
कहां गया इतिहास  हमारा |
मुगलों,अंग्रेजों से पहले,
था भारत  सारा  नाकारा |
हवा महल थे क्या सब ज्ञानी,
या था सारा ही  अज्ञानी |
आज सुना एक नई कहानी |

धनवर्षा,हनुमानमन्दिर,खटीमा-२६२३०८
 मो- ०९४१०७१८७७७

रविवार, 14 अगस्त 2011

बाल-दिवस पर सुनले नानी


      बाल-दिवस पर सुनले नानी
                       -डा.राज सक्सेना
बाल-दिवस पर सुनले नानी |
कसम तुझे जो बात न मानी |
नई कहानी कह अनजानी ,-
करो खत्म यह राजा-रानी |

आज़ादी की कथा सुनाओ |
भगतसिंह क्या थे बतलाओ |
झांसी की रानी कैसी थी,
उसकी पूरी कथा बताओ |
कहां लड़ी थी वह मरदानी,
करो खत्म यह राजा-रानी |


सावरकर क्यों जेल गये थे |
स्वंय जान पर खेल गये थे |
असहयोग का मतलब क्या था,
भरने क्यों सब जेल गये थे |
क्यों पड़ती थी लाठी खानी |
करो खत्म यह राजा-रानी |


मिली युद्ध बिन क्यों आज़ादी |
क्यों पहनी थी सबने खादी |
लोगों ने क्यों छोड़ा वैभव ,
जीवन शैली क्यों की  सादी |
क्यों सबने मरने  की ठानी ,
करो खत्म यह राजा-रानी |


बाल-दिवस कैसे यह आया |
किसने इसको प्रथम मनाया |
इस दिन को किसने बच्चों का,
अपना दिन घोषित कर वाया |
कह कलाम की कथा-कहानी,
करो खत्म यह राजा-रानी |

धनवर्षा,हनुमानमन्दिर,खटीमा-262308
मो- 09410718777

सोमवार, 8 अगस्त 2011

बाल् दोहे और कतात

   बाल् दोहे और कतात 
             -ड़ा.राज सक्सेना
मेरे मासूम से बच्चे,गज़ब क्या कर दिया तुमने |
सजाकर एक अच्छा सा,गुलिस्तां धर दिया तुमने |
अजब सा खेल खेला है,अजब जादूगरी की है -,
सरल कविता में प्राणों को,गले से भरदिया तुमने |
         -०-
अभी दिखता है अपनापन,हमें कविता से रिश्ते में |
झलकता है अजब , उन्माद जैसा इन बहिश्तों में |
नये कवि आज जैसे छू रहे हैं सूर्य को जाकर -,
बहुत सम्भावनाएं दिख रही  हैं,  इन फरिश्तों में |
         -०-

रविवार, 7 अगस्त 2011

सूरज तुम क्यों रोज निकलते


       सूरज तुम क्यों रोज निकलते
                      डा.राज सक्सेना
सूरज तुम क्यों रोज निकलते,छुट्टी कभी नहीं क्यों जाते |
सातों दिन छुट्टी पर रह कर,नियमों की क्यों ह्सीं उड़ाते |
भोर हुई मां चिल्ला उठती ,उठ बेटा सूरज उग आया-,
आंखें खोलो झप्-झप जातीं,सिकुड़ सिमट अलसाती काया |
सिर्फ तुम्ही हो जिसके कारण,नींद नहीं पूरी हो पाती,
क्लास रूम में बैठे-बैठे , अनचाहे झपकी आ जाती |
सूरज तुम स्वामी हो सबके, नियमों का कुछ पालन करलो |
एक दिवस बस सोमवार को,छुट्टी तुम निर्धारित करलो |
नहीं उगे तो छुट्टी अपनी, सण्डे संग मण्डे की होगी,
जीभर सो ले दो दिन तक तो, फिक्र नहीं डण्डे की होगी |

संभव ना हो किसी तरह ये, इतना तो तुम कल से करना,
थोडा सो लें अधिक देर हम, कल से तुम नौ बजे निकलना |
   धन वर्षा,हनुमान मन्दिर, खटीमा-२६२३०८ (उ०ख०)
    मोबा०- ०९४१०७१८७७७

रविवार आयेगा


       रविवार आयेगा
               - राज सक्सेना

दिन की भागदौड़ से थक कर ,
सूरज जब घर जाता |
चन्दा, लेकर बहुत सितारे,
नभ में नित आ जाता |

आंख-मिचौली क्यौ होती यह ,
समझ नहीं मै पाता |
और न समझें मां-पापा भी,
भय्या चुप रह जाता |

ऐक दिवस जब दादा-दादी ,
हमसे मिलने आये |
मैने सारे प्रश्न सामने ,
उनके यह दोहराये |

सुन कर दादा-दादी बोले ,
कारण बहुत सरल है |
सूरज को घर भेजा जाता,
लाना उसको कल है |

ना जाये जो घर पर सूरज ,
कल कैसे लायेगा |
छैः कल बीतें तो छुट्टी का,
वार रवि आयेगा |

  -धनवर्षा,हनुमानमन्दिर ,
खटीमा-२६२३०८(उत्तराखण्ड)
मो-०९४१०७१८७७७

आज़ादी सुन बात मेरी


  आज़ादी सुन बात मेरी
          - डा.राज सक्सेना

ऐ आज़ादी सुन बात मेरी,मैं तुझको सत्य दिखाता हूं |
चढ़ तू जिन कन्धों पर आई,मैं उनकी व्यथा बताता हूं |

ये स्लमबस्ती है भारत की,इसको सब कहते हैं कलंक |
कितनी कोठी खाली-सूनी,दिन-रात यहां मनता बसंत |

परिवार आठ का रह्ता है,एक आठ-आठ के कमरे में |
पीढ़ी कमरे में जनी कई, त्यौहार  मने सब कमरे में |

कमरे से बाहर एक बच्चा,जो पुण्य धरोहर हम सब की |
खाना तलाशता कूड़े से, कुछ भूख मिटे उसके तन की |

बच्ची बारह की होते ही, बाई हो जाती    कोठी   में |
अनचाहे या बेबस होकर, इज़्ज़त लुटवाती  कोटी   में |

टी बी से ग्रसित दादा-दादी,तिल-तिलकर मरते जाते हैं |
आज़ाद मुल्क में दवा बिना,फुटपाथों पर   मर जाते हैं |

धन सिमटगया कुछ खातोंमें,आधिक्यहुआ कुछ चीजों का |
अधिसंख्य अभावसे ग्रसित यहां,अडडा हरसड़क कनीजों का |

रिश्वतखोरी का आलम यह,बिन रिश्वत काम न  होता है |
जिनको रक्खा है  काम हेतु,हर  टांग पसारे   सोता  है |

मंत्री,पी एम ओ झूठ कहे,सब छिपे भेड़ की खालों   में |
उदघाट्न तक सड्कें चलतीं,पुल गिर जाते कुछ सालों में |

बस यही रास्ता बचता है , झण्डा  लेकर अब  हाथों में |
उठ समरभूमि में कूद पडो, घुस जाओ भ्रष्ठ  ठिकानों में

   धनवर्षा,हनुमान मन्दिर खटीमा-२६२३०८(उ०ख्०)
     मो- ०९४१०७१८७७७

बाल्-दोहे एंव् कतआत

     बाल्-दोहे एंव् कतआत 
               -डा.राज सक्सेना

निर्मल्-निश्छल आंख में,स्वपनों का परिलेख |
कालजयी हो जाएगा, इनका   हर अभिलेख |
          -०-
शब्द चित्र रचते मगर,शब्द्-जाल से दूर |
शब्दों में शब्दान्वित,निहित अर्थ भरपूर |
         -०-
उतर गहराई में मन की,अचेतन कल्पना है ये |
कहें कविता इसे कैसे,विरल परि-कल्पना है ये |
         -०-
कठिन पान्डित्यप्रदर्शन,नहीं है बालकविता में | 
अहम् के सर्प का दंशन,नहीं है बालकविता में |
ये सपनों का समर्पण है,जो भोली आंख ने देखे,
किसी कविदर्प का दर्शन्,नहीं है बालकविता में |
         -०-
जहां तक हम नहीं पहुंचे,वहां तक ये पहुंचते हैं |
हमारे दिल के दर्दों से,नयन  इनके छलकते हैं |
हम अपने स्वार्थ कविता मे,न चाहे डाल देते हैं,
ये कविता में अचेतन सी,महक बनकर महकते हैं |
            -०-
अलंकारिक नहीं भाषा,न भावों का पुलिन्दा है |
प्रशंसा से परे हैं ये,न इनमें कोई  निन्दा  है |
सरल भाषा में ये दिलपर,लिखा करते हैं भावों को,
ये पिंजरे में नहीं पलता,खुले नभ का परिन्दा है |
           -०-
है निर्मल गंध सी इनमे,जो शब्दों में महकती है |
है भावों की विरल गंगा,जो छन्दों मे छलकती है |
सरलता,सौम्यता का ये,अनूठा एक संगम   है-,
मगर कविता में छुप कर एक चिंगारी दहकती है |
          -०-           

अविरल टूर बनाएगा


    अविरल टूर बनाएगा
             -डा.राज सक्सेना

मां पहिये लगवाले घर में,
सचल भवन हो   जाएगा |
पापा रखलें एक ड्राइवर ,
जो हर जगह    घुमाएगा |

स्टेशन,बस अड्डे सबकी,
बचेंगे     मारा-मारी से |
पन्द्र्ह दिन तक होनेवाली,
थकन भरी     तैयारी से |
पूसी,टामी,मिट्ठू के संग ,
छुट्टू चूहा       जाएगा |
अविरल टूर     बनाएगा |

पापा-मम्मी साथ   रहेंगे,
दीदी  साथ      निभाएगी |
दादा-दादी छूट न   पाएं,
नानी      भी आ जाएगी  |
प्यारा भय्या अर्जुन  मेरा,
साथ घूम कर    आएगा |
अविरल टूर     बनाएगा |

लेह और लद्दाख घूम कर,
श्री-नगर    हम   जाएंगे  |
वहां गए तो अमरनाथ के,
दर्शन  भी   कर   आएंगे  |
झझंट नहीं गरमपानी का,
गीज़र साथ   निभाएगा |
अविरल टूर     बनाएगा |

जयपुर से अजमेर घूमकर,
जायेंगे हम दिल्ली    को |
कनाट प्लेस पर चाट्पकौड़ी,
ला दें पूसी    बिल्ली को |
उसको खाते देख भौंक-कर ,
टामी   शोर    मचाएगा |
अविरल टूर     बनाएगा |

लखनऊ अपना देखा-भाला,
कर्नाट्क हो      आएंगे |
विधानसभा कैसी लगती है,
फोटो   वहां    खिंचाएंगे |
मिट्ठू तोता करे नमस्ते ,
छुट्टू भी    चिंचियाएगा |
अविरल टूर     बनाएगा |

सीधे-सीधे केप्-कमोरिन ,
कन्याअन्तरीप पर जाएँ   |
बैठ विवेकानन्द शिला पर,
राष्ट्र-गीत भारत का गायें  |
बिनारुके घर्  सीधा वापस,
"दूरान्तो"  सा   आएगा
अविरल टूर     बनाएगा |
  धनवर्षा,हनुमान मन्दिर,
  खटीमा - २६२३०८(उ०ख०)

baal dohe aur ashaar-2


ये नन्हे कवि कहां से खींच कर,यह इत्र लाते हैं |
अनोखी कल्पना,भावों की सरगम मित्र  लाते हैं |
ये अनगढ हैं मगर इनमें,बहुत प्रतिभा झलकती है,
ये शब्दों से रचे अपने,विरल से चित्र   लाते हैं |
         -०-
कहां की बात को लाकर,कहां पर रख दिया तुमने |
यहां पर शब्द का दरिया,बहा कर रख दिया तुमने |
बड़े आसान शब्दों में,इबारत दिल पे लिख दी है,
कहां से भाव लाए हो,हिला कर रख दिया  तुमने |
           -०-
ये नन्हे तीर कविता के,दिलों पर वार करते हैं |
युगों की वर्जनाओं का,सरल    संहार करते हैं |
न इनपर शब्द ज्यादा हैं,न भावों की बड़ी गठरी,
ये इस युगकी सरलकविता,फसल तैयार करते हैं |
            -०-
पुरानी लीक पर  चलना, कभी  हमको  नहीं  भाया |
विगत गुणगान से कुछ भी,किसी को मिल नहीं पाया |
नये पथ हम  तलाशेंगे,शिखर की ओर जाने के -,
रखे हाथों को हाथों पर ,कभी कुछ  मिल नहीं  पाया |
           -०-
उठो उठ कर तलाशें हम,नई सम्भावनाओं  को |
करें जी तोड़कर हम अब,नई नित साधनाओं को |
सरलजीवन,सघनवैभव,अधिक आराम तलबी भी,
हटाकर अपने जीवन से,मिटा दें वासनाओं   को |
           -०-
हमारे दिल में पुरखों का,अभी भी ख्वाब बाकी है |
इसी से आंख में अपनी, हया की  आब बाकी है |
मुहब्बत उठ गई शहरों से लेकिन गांव में अब भी,
पुरानी रस्म जिन्दा है,अदब-आदाब   बाकी  है |
             -०-
उदर में आसमानों से, सहेजा बन्द अबरों को |
उतर गहराई में दिल की,कुरेदा कुन्द ज़बरों को|
प्रसवपीड़ा सही जो"राज",उसकी टीस सह-सह कर,
निचोड़ा दर्द दिल का तो,रचा है चन्द सतरों को |
            -०-
  धनवर्षा,हनुमानमन्दिर,खटीमा-२६२३०८(उ०ख०)

रविवार आयेगा

       रविवार आयेगा
               - राज सक्सेना

दिन की भागदौड़ से थक कर ,
सूरज जब घर जाता |
चन्दा, लेकर बहुत सितारे,
नभ में नित आ जाता |

आंख-मिचौली क्यौ होती यह ,
समझ नहीं मै पाता |
और न समझें मां-पापा भी,
भय्या चुप रह जाता |

ऐक दिवस जब दादा-दादी ,
हमसे मिलने आये |
मैने सारे प्रश्न सामने ,
उनके यह दोहराये |

सुन कर दादा-दादी बोले ,
कारण बहुत सरल है |
सूरज को घर भेजा जाता,
लाना उसको कल है |

ना जाये जो घर पर सूरज ,
कल कैसे लायेगा |
छैः कल बीतें तो छुट्टी का,
वार रवि आयेगा |

  -धनवर्षा,हनुमानमन्दिर ,
खटीमा-२६२३०८(उत्तराखण्ड)
मो-०९४१०७१८७७७