शनिवार, 24 सितंबर 2011

baal divas

       बाल दिवस 
बाल दिवस है आज देश में,
बच्चों का त्योहार मनोहर |
जन्म दिवस चाचा नेहरु का,
हम बच्चों की पुण्य धरोहर |

बच्चों से चाचा नेहरु का, 
अन्तर्मन से प्यार रहा था |
हर गरीब बच्चे से उनका, 
मन से जुड़ा लगाव रहा था |

बच्चों की उन्नति को लेकर,
कई योजना लेकर   आये |
जिससे बच्चों के जीवन में,
खुशियां ही खुशियां भर जायें |

दूर गगन पर बैठे   चाचा,
हमें आज भी देख रहे  हैं |
बच्चों का जो ख्वाब बुना था,
उसको  फलता देख रहे हैं |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें