रविवार, 25 सितंबर 2011

chalnaa sadakon par

   चलना सड़कों पर 

चलना सड़कों पर सिखलाएं |
आओ बच्चों नियम  बताएं |

अगर सड़क पर तुमको आना,
बाएं चलना भूल  न   जाना |

ट्रैफिक देख लैफ्ट हो  जाओ ,
बच ट्रैफिक से बढ़ते  जाओ |

जो मुड़ कर दांऍ है   जाना,
ज़ेब्रा क्रासिंग से तुम आना |

ट्रैफिक लाइट लाल जो पाओ,
ट्रैफिक रुके तो तुम बढ़ जाओ |

अगर  कहीं  बांए  है  जाना,
बांए  देखो तब  मुड़  जाना |

दांए-बांए  कभी  मुड़ो   तुम,
हाथ हिला सिगनल देदो  तुम |

सावधान और सजग   रहोगे,
पूर्ण सुरक्षित    तभी  रहोगे |

नियम पालना   आदत डालो,
सुखी,सुरक्षित    जीवन पालो | 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें